सडक दुर्घटना पर आकस्मिक मौत को रोकने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा हेलमेट पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

🔸 _विगत 19 दिनो में बिना हेलमेट में 2367 वाहन चालको पर कार्यवाही की गई।_

🔸 _नेशनल हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू में अधिकांश वाहन चालक हेलमेट पहनकर वाहन चलाते दिखाई देने लेगे।_

🔸 _तालपुरी ,हुड़को,सिंधिया कालोनी के रहवासियों द्वारा अपने कॉलोनी में हेलमेट को किया अनिवार्य।_

🔸 _यातायात पुलिस दुर्ग का लक्ष्य 100 फ़ीसदी वाहन चालको को हेलमेट धारण कराना

दुर्ग  : पुलिस अधीक्षक, दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला, के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात  सतीष ठाकुर,  संदानंद विध्यराज के नेतृत्व में नेशनल हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले पर अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के फलस्वरूप अब अधिकांश वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करने लगे है यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 19 दिनों में 2367 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194(घ) के तहत कार्यवाही की गई ।

दुर्ग पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर भिलाई के तालपुरी ,हुड़को,सिंधिया कालोनी के रहवासियों द्वारा अपने कॉलोनी में हेलमेट को किया अनिवार्य किया गया है

किसी सडक दुर्घटना के दौरान दो पहिया वाहन चालक की आकस्मिक मृत्यु हेलमेट नहीं पहनने से सर में लगने वाले गंभीर चोट की वजह से होना पाया गया है इस आकस्मिक मृत्यु को रोकने के लिए एवं दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट के प्रति जागरूक करने यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 19 दिनों से हेलमेट की कार्यवाही के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम भी किये जा रहे है। यह अभियान जब तक 100 प्रतिशत लोग दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट धारण नहीं करते है तब तक निरंतर जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *