IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग...8 सहायक कलेक्टर बनाए गए SDM, आदेश जारी - Balaji 36 News

IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग…8 सहायक कलेक्टर बनाए गए SDM, आदेश जारी


भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के आईएएस (IAS) अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। 8 सहायक कलेक्टरों को एसडीएम (SDM) बनाया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, मंडला जिले के सहायक कलेक्टर अर्थ जैन को उज्जैन SDM, छिंदवाड़ा जिले की सहायक कलेक्टर वैशाली जैन को रीवा के हुजूर का SDM, बैतूल के सहायक कलेक्टर दिव्यांशु चौधरी को ग्वालियर के डबरा का SDM बनाया गया है।

वहीं नीमच जिले की सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा को सिंगरौली का SDM, विदिशा की सहायक कलेक्टर अर्चना कुमारी को जबलपुर के सिहोरा का SDM, शिवपुरी के सहायक कलेक्टर अरविंद कुमार शाह को शहडोल जिले का SDM, धार के सहायक कलेक्टर शिवम प्रजापति को खंडवा के पुनासा का SDM और देवास के सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव को नर्मदापुरम के इटारसी का SDM बनाया गया है। यहां देखिए सूची…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *