https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर । दूसरे चरण के चुनाव में अब कुछ ही शेष है । ऐसे में प्रदेश में दिग्गजों का लगातार दौरा हो रहा है। इसी बीच आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रायपुर में रोड शो करने जा रही हैं।
बता दें कि प्रियंका गांधी आज यानी 14 नवबंर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रोड शो करेंगी। प्रियंका गांधी शाम 5 बजे रायपुर पहुंचेंगी। मिली जानकारी के अनुसार रोड शो राजीव गांधी चौक से शुरू होगा। इसके बाद ये कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मणपारा, आमापारा,अग्रसेन चौक से तेलघानी तक रोड शो का आयोजन होगा।