24 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की नगरी, अयोध्या में होगा भव्य आयोजन - Balaji 36 News

24 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की नगरी, अयोध्या में होगा भव्य आयोजन


नई दिल्ली : दीपों का त्यौहार दीपावली आज से शुरू हो रहा है. देशभर में दिये जलाकर दिवाली उत्सव मनाया जाएगा। इस बार अयोध्या की दिवाली सबसे खास होने वाली है. उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में एक भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। इस दीपोत्सव का आयोजन 11 नवंबर को होना है. दीपोत्सव में 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे, जो अपने आप में रिकॉर्ड होगा।

लेजर शो में दिखाई जाएगी भगवान राम की जीवनी

दीपोत्सव के मौके पर विभिन्न घाटों पर दीप प्रज्वलित किया जाएग जिसमें राम की पौड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट भी शामिल है। इस मौके पर पूरे शहर को सजाया गया है। साथ ही लेजर शो की भी तैयारी हो रही है, जिसमें भगवान राम के जीवन की झांकी दिखाई जाएगी।

देशी और विदेशी कलाकार होंगे शामिल

दीपोत्सव के माध्यम से तुलसीकृत रामचरितमानस के सात कांड होंगे, इस आयोजन में देशी और विदेशी कलाकार भी रामलीला पेश करेंगे, जिसमें रूस, श्रीलंका, सिंगापुर और नेपाल के कलाकार भी शामिल होंगे। 25 हजार से ज्यादा वालंटियर्स ने दीपोत्सव में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाने की ठानी है। दीपोत्सव के दौरान, सरयू नदी के किनारे एक भव्य लेजर शो भी आयोजन किया जा रहा है। सरयू नदी के तट को भी सुंदर तरीके से सजाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *