कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का रायपुर दौरा, तीन विधानसभा में करेंगे बैठक - Balaji 36 News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का रायपुर दौरा, तीन विधानसभा में करेंगे बैठक


रायपुर : एआईसीसी सचिव डॉ चंदन यादव आज पहुंचेंगे छत्तीसगढ़। मिली जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर के दौरे पर रहेंगे  इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे

बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने के बाद केंद्र के दिग्गज नेताओं का प्रदेश दौरा लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। दूसरे चरण के मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का रायपुर दौरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज  रायपुर दौरे पर  वे तीन विधानसभा में बैठक और जनसंपर्क करेंगे , दोपहर 12 बजे आरंग विधानसभा में करेंगे प्रचार,दोपहर 2 बजे धरसीवा विधानसभा में करेंगे प्रचार वहीं शाम 4 बजे रायपुर ग्रामीण विधानसभा में करेंगे प्रचार।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *