BREAKING : बस्तर में हैंडग्रेनेड फटने से BSF जवान की दर्दनाक मौत - Balaji 36 News

BREAKING : बस्तर में हैंडग्रेनेड फटने से BSF जवान की दर्दनाक मौत


छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है. पहले चरण के मतदान के लिए सेना और पुलिस के जवान लगातार सर्चिंग कर रहे हैं. BSF जवानों की टीम आज सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरान जवान के पास रखा हैंडग्रेनेड फटने से एक जवान की मौत हो गई.

हादसे में विधानसभा चुनाव ड्यूटी में आए बीएसएफ C / 70 चार्ली कंपनी के हेड कांस्टेबल बलबीर चंद को क्षति पहुंची. उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *