CG NEWS : 12 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत, परिजनों में पसरा मातम… - Balaji 36 News

CG NEWS : 12 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत, परिजनों में पसरा मातम…


कोरबा। CG NEWS : जिले से खबर आ रही है जहां ग्राम बताती में 12 वर्षीय मासूम बच्ची की सर्पदंश से मौत गई। सुबह करीब चार बजे यह घटना सामने आई। मृतका संतोषी यादव जब जमीन पर सो रही थी तब करैत नामक जहरीले सांप ने काट दिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार करैत नामक जहरीले सांप के काटने से एक 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका का नाम संतोषी यादव है। वह कक्षा पांचवी तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद संतोषी घर पर ही रहती थी। सुबह करीब चार बजे मृतका जब अपने घर पर सोई हुई थी तब सांप ने उसे काट लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तब वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन शरीर में जहर का फैलाव होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुर्पूद कर दिया गया है। 12 वर्षीय मासूम की मौत होने से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *