CG IT raid: सराफा कारोबारियों के छापा ठिकानों से 3 करोड़ नकदी बरामद, कच्चे बिल की थोक जानकारी ​भी हाथ लगी - Balaji 36 News

CG IT raid: सराफा कारोबारियों के छापा ठिकानों से 3 करोड़ नकदी बरामद, कच्चे बिल की थोक जानकारी ​भी हाथ लगी


रायपुर।  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के पारस ज्वेलर्स तथा रायपुर में तीन सराफा कारोबारियों के यहां आईटी छापा के तीन करोड़ रुपए कैश मिले हैं। सूत्रों बताया कि इन कारोबारियों के यहां से बड़े पैमाने पर कच्चे में लेन-देन करने के दस्तावेज भी मिले हैं। सूत्रों की माने तो कारोबारियों के यहां से तीन लॉकर मिले हैं।

बता दें कि आयकर टीमों ने शुक्रवार को दोपहर अरिहंत ज्वेलर्स, राजधानी ज्वेलर्स के साथ जगदलपुर के पारख ज्वेलर्स के 10 ठिकानों पर दबिश में एक करोड़ रुपए कैश सीज किया था। दूसरे दिन शनिवार की पड़ताल में राशि बढ़कर तीन करोड़ हो गई। अफसरों को कारोबारियों से बड़े पैमाने पर स्टॉक में गड़बड़ी भी पकड़ा है। स्टॉक का वेरिफिकेशन के साथ मूल्यांकन किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक स्टॉक वेरिफिकेशन के बाद लॉकर की जांच होगी। कर चोरी के लिए कच्चे में लेन-देन की एंट्री लैपटॉप में की जा रही थी। जानकारी के अनुसार कारोबारियों ने मुंबई, कोलकाता से कच्चे में गोल्ड सूरत से डायमंड मंगाए जाने संबंधित दस्तावेज और रसीदों अपफसरों के हाथ लगे हैं। इन्हीं के आधार पर डिलीवरी करने वाले कारोबारी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही वास्तविक स्टॉक का खुलासा होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *