https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
महासमुंद। जिले से भीषण आगजनी की खबर सामने आई है। जहां आबकारी विभाग की प्रीमियम मदिरा दुकान में बीती रात आग लग गई. आगजनी की इस घटना में लाखों की शराब जलकर खाक हो गई. गार्ड के मुताबिक रात दो बजे शाॅट सर्किट होने की वजह से आग लगी है.
इसकी जानकारी आबकारी विभाग को तुरंत सूचना दी लेकिन मौके पर टीम नहीं पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।