बागेश्वर सरकार धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमंत कथा के संबंध में सूचना - Balaji 36 News

बागेश्वर सरकार धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमंत कथा के संबंध में सूचना


भिलाई। हिंदू सम्राट पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर सरकार धाम वाले भिलाई आने वाले थे, अब उनका दौरा स्थगित हो गया है। 22 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक भिलाई की जयंती स्टेडियम में उनकी कथा होने वाली थी। जो किसी औपचारिक कानूनी और पंडित जी के बिजी शेड्यूल की वजह से स्थगित हो गई है। आयोजन समिति बोल बम सेवा समिति एवं कल्याण के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आयोजन की हमारी तैयारी पूरी हो गई थी और इन्हीं तैयारी को लेकर हम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से मुलाकात करने मध्य प्रदेश गये। जहां उन्हें आयोजन के बारे में पूरी जानकारी दी। उनकी कथा 22 सितंबर से होने वाली थी। जिसे‌ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से स्थगित कर दिया गया है। हनुमंत कथा और दरबार आने वाले दिनों में स्थगित कर दी गई है। अगली तारीख जल्द बताई जाएगी हालांकि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि वे भिलाई आएंगे और उनका दौरा पक्का है। तारीख अभी तय हुई है। तारीख का ऐलान आने वाले दिनों में किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *