https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में दावेदारी ठोंकने जा रही आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का 19 अगस्त को रायपुर दौरा तय हो गया है।
रायपुर प्रवास के अवसर पर अरविन्द केजरीवाल पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्हें चुनावी मंत्र भी देंगे। पार्टी के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए TRP न्यूज़ को बताया कि अरविन्द केजरीवाल के 19 अगस्त को रायपुर आने का कन्फर्मेशन मिल चुका है मगर उनके कार्यक्रम की रुपरेखा अभी तय नहीं हुई है।