मुख्यमंत्री निवास में भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, नियमितिकरण समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा - Balaji 36 News

मुख्यमंत्री निवास में भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, नियमितिकरण समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा


रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज सुबह  11.15 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के कैबिनेट हाल में होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन पर अनियमित कर्मचारियों ने एक महीने से चल रही हड़ताल को खत्म कर दिया था। इसके साथ ही प्रदेश में खाद-बीज की स्थिति और धान खरीदी की तैयारी को लेकर भी चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक अचानक तय हुई है। सभी मंत्रियों को रविवार को फोन करके सूचना दी गई कि सोमवार सुबह कैबिनेट(cabinet ) की बैठक होगी।
कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगेगी

बता दें कि काफी अंतराल के बाद ये कैबिनेट हो रही है, लिहाजा उम्मीद है कि इस कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। संविदाकर्मियों की मांगों को लेकर भी सरकार विचार कर सकती है। पिछली कैबिनेट में संविदाकर्मियों की मांगों पर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी थी, जिसके बाद 27 फीसदी मानदेय उनका बढ़ाया गया था, लेकिन संविदा कर्मचारी अभी भी नाखुश दिख रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *