BREAKING : नवा रायपुर में मिली महिला की अज्ञात लाश...जताई जा रही यह आशंका..!! - Balaji 36 News

BREAKING : नवा रायपुर में मिली महिला की अज्ञात लाश…जताई जा रही यह आशंका..!!


रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर के निमोरा गांव के पास सड़क पर एक अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान है। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फ़िलहाल सुचना पहुंची पुलिस प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत होने की आशंका जता रही है। मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामला राखी थाना इलाके का है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *