मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, दुर्ग के भवन और रुआबांधा पुलिस चौकी का किया लोकार्पण, दुर्ग पुलिस के ‘संकल्प अभियान – नशा मुक्ति’ का भी किया शुभारंभ*


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया।*

*▪️ रुआबांधा पुलिस चौकी का भी मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया, जिससेक्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति एवं नागरिकों को पुलिस सेवाओं की उपलब्धता और सुलभ होगी।*

▪️ *नवीन रेंज साइबर थाना दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा तीन जिलों के क्षेत्राधिकार में साइबर अपराधों की शिकायतों एवं जटिल मामलों की विवेचना करेगा।*

▪️ *ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया अपराध सहित तकनीक आधारित अपराधों की रोकथाम एवं डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक विश्लेषण की सुविधा उपलब्ध होगी।*

▪️ *माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दुर्ग पुलिस के ‘संकल्प अभियान – नशा मुक्ति’ का पोस्टर विमोचन कर अभियान का शुभारंभ किया गया।*

▪️ *नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता, अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को उपचार एवं पुनर्वास से जोड़ने की तीन स्तरीय कार्ययोजना लागू की जाएगी।*

दुर्गा दिनांक 24.11.2026 को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णुदेव साय द्वारा दुर्ग रेंज के नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन का लोकार्पण एवं दुर्ग पुलिस के ‘संकल्प अभियान – नशा मुक्ति’ का शुभारंभ किया गया। दोनों पहल साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, पीड़ितों को त्वरित सहायता तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में दुर्ग पुलिस की महत्वपूर्ण कार्ययोजना का हिस्सा हैं।

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 24 नवंबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णुदेव साय द्वारा महिला थाना सेक्टर-06, भिलाई के समीप लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, दुर्ग के भवन का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा नवीन भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। उन्होंने विजिटर बुक में शुभकामना संदेश अंकित किया तथा रोजनामचा में भी कार्यक्रम की प्रविष्टि की।

नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का क्षेत्राधिकार दुर्ग रेंज के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा तक विस्तारित है। यहां ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया अपराध एवं अन्य तकनीक आधारित अपराधों की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई, डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण तथा जटिल साइबर अपराधों की विवेचना की जाएगी। इसके साथ ही साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने एवं आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

‘संकल्प अभियान – नशा मुक्ति’ का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दुर्ग पुलिस के नशामुक्ति अभियान ‘संकल्प अभियान’ का पोस्टर विमोचन कर शुभारंभ किया गया।

नशे की समस्या का प्रभाव केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार, समाज एवं युवा पीढ़ी के भविष्य को भी प्रभावित करती है। इस समस्या के समाधान के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा तीन स्तरीय कार्ययोजना तैयार की गई है।

* जागरूकता एवं रोकथाम : गांव, वार्ड, शिक्षण संस्थानों एवं परिवारों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाकर जनजागरूकता बढ़ाना।

* प्रभावी पुलिस कार्रवाई : मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करना।

* उपचार एवं पुनर्वास : नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को उपचार एवं पुनर्वास की सुविधाओं से जोड़ना।

इस अभियान में जिला प्रशासन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नशामुक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सके।

साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु हेल्पलाइन

दुर्ग पुलिस द्वारा नागरिकों को साइबर अपराध एवं नशे से संबंधित सहायता तथा सूचना के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

* मानस हेल्पलाइन – 1933

* ए.एन.टी.एफ. दुर्ग हेल्पलाइन – 94791-5151

नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के संचालन एवं नशामुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, तकनीकी विवेचना, पीड़ितों को सहायता तथा सामाजिक जागरूकता की दिशा में समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, माननीय मंत्री स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग श्री गजेंद्र यादव तथा माननीय सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में श्री ललित चंद्राकर, माननीय उपाध्यक्ष राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग श्री रिकेश सेन, विधायक वैशाली नगर तथा कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर सहित पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य दुर्ग रेंज, जिला दंडाधिकारी दुर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी एवं गोपनीय विवरण किसी से साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

साथ ही नशे के अवैध कारोबार से संबंधित जानकारी पुलिस को दें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों को उपचार एवं पुनर्वास के लिए प्रेरित करें।

*दुर्ग पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*

—00000—


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *