मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर निगम रिसाली को दी करोड़ों रूपये के विकास कार्यों की सौगातें


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

प्रदेश सरकार रिसाली क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है

– प्रधानमंत्री जी के सोच है कि शहर आर्थिक विकास के केन्द्र बने

– रिसाली निगम क्षेत्र शीघ्र जुड़ेगा ई-बस सेवा से – मुख्यमंत्री श्री साय

– जल शुद्धिकरण हेतु ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए 134 करोड़ रूपए, वार्ड 01 से 40 तक नाली सुदृढ़ीकरण हेतु 2 करोड़ रूपए, नेवई और जोरातराई में मुक्तिधाम उन्नयन हेतु 50-50 लाख रूपए की घोषणा

*- रिसाली निगम क्षेत्र के विकास में पैसे की कमी नही होगी-उपमुख्यमंत्री श्री साव*

दुर्ग, 24 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आज नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रिसालीवासियों को कुल 10102.45 लाख रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत 2955.20 लाख रुपए लागत के 22 विकास कार्याे का भूमिपूजन तथा 3956.34 लाख रुपए लागत के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 2806.70 लाख रुपए लागत के एक कार्य तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 384.21 लाख रुपए लागत के 4 विकास कार्याे का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण, अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री रिकेश सेन, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री राकेश पांडे, नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, नगर निगम रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू एवं श्री सुरेन्द्र कौशिक उपस्थित थे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार नगरीय निकास को गति दे रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से घर, अमृत मिशन से पेयजल सुविधाएं, स्वच्छ भारत मिशन से साफ-सफाई, पीएम स्वनिधि से छोेटेे कारोबारियों को सहायता और पीएम ई-बस सेवा से बेहतर परिवहन की दिशा में काम हो रहा है। राज्य सरकार अपनी योजनाओं संसाधनों से इन प्रयासों को आगे बढ़ा रही है। उन्हांेने कहा कि शहरों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर हमने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है, इसके माध्यम से मुख्य सड़कों, जलापूर्ति, जल निकासी, सार्वजनिक परिवहन और अन्य जरूरी सुविधाओं के कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार रिसाली निगम क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आजाद मार्केट से प्रगति नगर होते हुए मैत्री कुंज तक 10 करोड़ 84 लाख रूपए की लागत से नाला निर्माण किया जाएगा, जिसका आज हमने भूमिपूजन किया है। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए 05 करोड़ 59 लाख करोड़ रूपए की लागत से डीपीएस चौक से जोहार चौक तक सड़क का विकास किया जाएगा। निगम के वार्ड क्रमांक 18 में लगभग 01 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा, इससे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मैत्री नगर में लगभग 01 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से उद्यान निर्माण, समतलीकरण, स्ट्रीट लाईट और हाईमास्क लाईट लगाने के कार्य किये जाएंगे। तालपुरी और रूआबांधा क्षेत्र में लगभग 98 लाख रूपए से अधिक की लागत से विकास कार्य और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएगी। 77 लाख रूपए की लागत से डुंडेरा पश्चिम में, 74 लाख रूपए की लागत से नेवई भांठा और नेवई बस्ती पूर्व में, 67 लाख रूपए की लागत से सक्ती विहार रिसाली में विकास कार्य किये जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय नेवई भिलाई में लगभग 28 करोड़ 07 लाख रूपए की लागत से नये आवास, बालक छात्रावास और वर्कशॉप भवन का निर्माण किया जाएगा। आज जिन कार्यों पर लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ है उनमें सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल, उद्यान, प्रकाश व्यवस्था, सामुदायिक भवन और शैक्षणिक अधोसंरचना जैसी नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सोच है कि शहर आर्थिक विकास के केन्द्र बने। यहां उद्योग और व्यापार बढ़े, युवाओं को रोजगार मिले और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो। प्रधानमंत्री जी ने अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम ई-बस सेवा जैसी योजनाओं से शहरी विकास को नई दिशा दी है। उन्हांेने कहा कि आने वाले दिनों में रिसाली निगम क्षेत्र भी ई-बस सेवा से शीघ्र जुड़ेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने रिसालीवासियों को विकास कार्यों की सौगाते के साथ कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरूनानक जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगामी माह के 13 दिसम्बर को प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। इन तीन सालों में हमने मोदी की गारंटी को पूर्ण करने में सफलता पायी है। 18 लाख गरीबों के लिए मकान की व्यवस्था जिसमें 12 लाख मकान बन चुके हैं। महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिमाह 68 लाख हितग्राहियों को लाभान्वित किये जा रहे हैं अब तक 35 किस्त जारी किये जा चुके हैं। किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए 360 नये धान खरीदी बनाये गये हैं। प्रदेश में 3100 धान खरीदी केन्द्रों में 15 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ की है। जिसमें 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी की जा रही है। सरकार के निर्णयानुसार 21 क्विंटल से कम बेचने वालेेे किसानों को भी अंतर की राशि आदान सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधायक श्री चन्द्राकर की मांग पर नगर पालिक निगम रिसाली में जल शुद्धिकरण हेतु ओवरहेड टैंक के लिए 134 करोड़ रूपए, निगम के वार्ड 01 से वार्ड 40 तक नाली सुदृढ़ीकरण के लिए 02 करोड़ रूपए और नेवई व जोरातराई में मुक्तिधाम उन्नयन के लिए 50-50 लाख रूपए की घोषणा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सभी से सहयोग का आव्हान किया।

उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि विष्णु के सुशासन और प्रधानमंत्री मोदी जी के ध्येय वाक्य सबका साथ-सबका विकास के साथ रिसाली में विकास कार्य कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री श्री साय ने 101 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगाते दिया है। उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किये हैं। उन्होंने रिसालीवासियों को भरोसा दिलाया है कि रिसाली निगम क्षेत्र के विकास में पैसे की कमी नही होगी। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने अपने स्वागत उद्बोधन में किसानों की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी करने और रिसाली निगम क्षेत्र में विकास की सौगाते देने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार माना। साथ ही विभिन्न मांगों की ओर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के 95 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र, अनुदान राशि चेक व सामग्री वितरित किये गये। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने करकमलों से समाज कल्याण विभाग की हितग्राही चंचला दुर्गा और रघुनंदन ध्रुव को मोटराईज्ड ट्रायसायकल, शिव प्रसाद को ट्रायसिकल, विकास कुमार को व्हील चेयर और रोहिणी मानिकपुरी को श्रवण यंत्र प्रदान किया। इसके अलावा राशि का चेक, सामग्री, प्रशस्ति पत्र, अधिकार अभिलेख आदि वितरण किये गये। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

ःः000ःः


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *