पैरा दान महादान : गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए किसान आगे आएं, पैरादान करने वाले “पाटन दानवीर रत्न” से होंगे सम्मानित – योगेश निक्की भाले


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

 

पाटन – गौमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन भारतीय संस्कृति एवं हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। गौसेवा धार्मिक कार्य के साथ – साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता का प्रतीक है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले जी ने नगरवासियों, किसानों एवं पशुपालकों से नगर पंचायत पाटन द्वारा संचालित गौठान के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पैरा दान करने की भावपूर्ण अपील की है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले जी ने कहा कि नगर पंचायत पाटन द्वारा संचालित गौठान में वर्तमान में लगभग 450 गौमाताओं का संरक्षण एवं देखभाल की जा रही है। इन सभी गौमाताओं के समुचित भरण-पोषण के लिए नियमित रूप से पैरा की आवश्यकता होती है। खेतों में धान कटाई प्रारंभ हो चुका है, किसान धान कटाई करने के बाद पैरा को जला देते है या ऐसी छोड़ देते है। ऐसे नहीं करने से खेतों की सफाई एवं कृषि कार्यों के दौरान बड़ी मात्रा में पैरा उपलब्ध हो सकता है, जिसका सदुपयोग गौमाताओं के भरण-पोषण में किया जा सकता है।

नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने आगे किसानों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि किसान भाई अपनी फसल की कटाई के बाद खेतों में उपलब्ध पैरा को जलाने एवं अनुपयोगी समझकर छोड़ने के बजाय गौठान के लिए दान करें। आपका थोड़ा-सा सहयोग भी सैकड़ों गौमाताओं के भोजन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। यह पहल गौमाता के संरक्षण में सहायक होगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक कदम साबित होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने आगे कहा कि हमारी सनातन मान्यताओं में गौमाता में 56 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। गौमाता की सेवा को पुण्य का कार्य बताया गया है। कलियुग में गौसेवा से बड़ा कोई सेवा का माध्यम नहीं है।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने आगे यह भी घोषणा की कि गौठान के लिए पैरा दान करने वाले किसानों एवं दानदाताओं को आगामी मंडाई के अवसर पर “पाटन दानवीर रत्न” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, ताकि गौसेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान देने वाले लोगों का उत्साहवर्धन हो और अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर पैरादान करने के लिए आगे आ सके। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले जी ने समस्त क्षेत्रवासियों को इस अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देकर पाटन को गौसेवा एवं संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनाने का आह्वान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *