भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार चरोदा मंडल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के सभी 18 वार्डों में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार चरोदा मंडल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के सभी 18 वार्डों में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई और संगठन की एकजुटता एवं सक्रियता का परिचय दिया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में निवासरत प्रमुख जनों, वरिष्ठ नागरिकों, समाज प्रमुखों, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से आत्मीय संवाद एवं मेल-मिलाप का अवसर प्राप्त हुआ।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को वार्डवासियों ने खूब सराहा। सभी वार्डों में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति एवं उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन ने आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय, विश्वास एवं आत्मीयता को और मजबूत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्रीमान विजय बघेल जी, चुनाव प्रभारी श्रीमान नीलू शर्मा जी, सह प्रभारी श्रीमान सूर्यकांत राठौर जी, चरोदा मंडल अध्यक्ष श्री ए. गौरीशंकर जी, मंडल प्रभारी श्रीमान बीरेंद्र सिंह जी, सह प्रभारी श्रीमती मंजूषा साहू जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमान शशिकांत बघेल जी, विधायक प्रतिनिधि श्री सतीश साहू जी, उपनेता प्रतिपक्ष श्री चंद्रप्रकाश पांडेय जी, मंडल महामंत्री श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर जी एवं श्री राजेश कुमार मौर्य जी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, सभी वार्डों के पार्षद एवं छाया पार्षद तथा देवतुल्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी वरिष्ठजनों, अतिथियों, समाज प्रमुखों, वार्डवासियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग और सहभागिता से यह आ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *