वरिष्ठ नागरिक समिति खुर्सीपार के चतुर्थ स्थापना दिवस पर सियान सदन का लोकार्पण


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर किया उद्घाटन, बुजुर्गों के लिए चिकित्सा शिविर का भी आयोजन
भिलाई। वरिष्ठ नागरिक समिति खुर्सीपार, भिलाई द्वारा चतुर्थ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन बापू नगर, खुर्सीपार स्थित सियान सदन में किया गया। इस अवसर पर नवनिर्मित सियान सदन का लोकार्पण दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों के बीपी एवं शुगर की जांच की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल के साथ दयासिंह, पार्षद सरिता बघेल, शिरीष अग्रवाल, सियान समिति के अध्यक्ष गजानंद साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खिलावन साहू, संरक्षक पुरुषोत्तम, जे.आर. साहू, गरीब दास साहू सहित समिति के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिरीष अग्रवाल ने कहा कि खुर्सीपार में सियान सदन का लोकार्पण होना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह सदन वरिष्ठ नागरिकों के लिए आपसी मेल-जोल, विचार-विमर्श और सुख-दुख साझा करने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
दयासिंह ने कहा कि प्रेमभाव और आपसी सहयोग से सियान समिति का गठन एक छोटी-सी शुरुआत थी, जो आज एक महत्वपूर्ण रूप ले रही है। समिति द्वारा किए जाने वाले अच्छे कार्यों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे स्वयं भी सियान की उम्र की ओर बढ़ रहे हैं और उनका जन्म वर्ष 1964 का है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समाज और परिवार के लिए समर्पित किया है। बुजुर्गों के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जहां वे आपस में मिल-बैठकर अपने सुख-दुख साझा कर सकें और अपना समय सार्थक रूप से व्यतीत कर सकें।
सांसद बघेल ने कहा कि सियान सदन में आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। वाचनालय की व्यवस्था कराने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा भाव होना चाहिए और मानव सेवा ही सबसे बड़ा संकल्प है।
कार्यक्रम में बलीराम साहू, महेंद्र कुमार साहू, दयाराम निषाद, निरंजन लाल साहू, कुंजलाल साहू, भुनेश्वर राम, कल्याण दास, दुलार दास साहू, पन्नालाल साहू, सुरेंद्र चौहान, चिताम्बर मानिकपुरी, विजय कुमार मौर्य, दरगीराम, अमरसिंह कुलदीप, हेमुदास साहू, सालिक राम डाहरे, हिरामन लाल निषाद, शिवकुमार साहू, खिलावन देवांगन, संतोष साहू, गिरवर साहू सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *