भिलाई निगम में 50 ग्रेजुएट अप्रेन्टिस के लिए आवेदन आमंत्रित


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा अप्रेन्टिसशिप एक्ट 1961 के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट अप्रेन्टिसशिप प्रशिक्षण हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निगम द्वारा कुल 50 प्रशिक्षुओं को 06 माह अथवा एक वर्षीय अप्रेन्टिसशिप प्रशिक्षण के लिए नियोजित किया जाएगा।
ग्रेजुएट अप्रेन्टिस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का संबंधित संकाय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा स्नातक समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिमाह ₹12,300 मानदेय प्रदान किया जाएगा। इस मानदेय में 50 प्रतिशत राशि नगर पालिक निगम भिलाई तथा शेष 50 प्रतिशत राशि बोर्ड ऑफ अप्रेन्टिसशिप ट्रेनिंग, भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन 05 अक्टूबर 2026 तक नगर पालिक निगम भिलाई, आकाश गंगा, जी.ई. रोड, भिलाई के कार्यालय में डाक के माध्यम से अथवा सीधे जमा कर सकते हैं। आवेदन कार्यालयीन अवधि में प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
निगम द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है। अप्रेन्टिसशिप प्रशिक्षण युवाओं को संबंधित क्षेत्र में व्यावहारिक कार्य अनुभव प्राप्त करने के साथ-साथ अपने कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा। आवेदन प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्र, पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए नगर पालिक निगम भिलाई की वेबसाइट www.bhilainagarnigam.com पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *