श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 25 सितम्बर को…


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

विघ्नहर्ता गणेश को पूरे जोश और उत्साह के साथ विदा करने की तैयारी

सिविक सेंटर सेल-परिवार चौक में होगा भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त होने की साथ में मनाई जाएगी खुशियां

भिलाई । आस्था रथ सांस्कृतिक मंच द्वारा विगत 10 वर्षाे से गणेश विसर्जन को अनूठा एंव श्रद्धामय बनाने के उद्देश्य से राजनांदगांव और रायपुर की तर्ज पर भिलाई में ’श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है । इसी कडी में 25 सितम्बर को शाम 7 बजे से शहर में विराजित भगवान श्री गणेश को स्थापित करने वाली समितियां झांकी के रूप में सेंन्ट्रल एवेन्यू से निकलेंगी। इनके सम्मान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘आस्था’ सेल परिवार चौक सिविक सेंटर में ‘श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसकी संपूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में शहर के जनप्रतिनिधियों सहित समाजसेवी शामिल होंगे । श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह को आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष भी सीनियर और जूनियर वर्गाे में सर्वश्रेष्ठ पंडाल, सर्वश्रेष्ठ , प्रतिमा, सर्वश्रेष्ठ पूजन समिति, सर्वश्रेष्ठ झांकी सहित अन्य पुरस्कार रखे गए है । इसके अलावा आयोजन में शामिल होने वाली प्रत्येक समितियों का उत्साह बढाने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा । आयोजन के अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर एवं संयोजक अनूभूति भाकरे ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 विशिष्ठ व्यक्तियों को ’भिलाई रत्न सम्मान’ से सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही स्व.प्रकाश भाकरे एवं स्व. बीरा सिंह की स्मृति में 2 लोगो को सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ की संस्कृति में रचे बसे कार्यक्रम होंगे खास आकषर्ण का केंद्र

समिति के अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष आयोजन की कुछ न कुछ अलग थीम होती है। इसी क्रम में इस वर्ष छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने की खुशियां इस मंच से मनाई जाएगी। इसके लिए भव्य आतिशबाजी के साथ साथ बस्तर के कलाकारों के द्वारा बस्तरिया नृत्य, प्रसिद्ध पंथी नृतक डॉ.राधे श्याम बारले की टीम द्वारा पंथी नृत्य के अलावा कई खास तरह की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। आयोजकों ने शहरवासियो से अपील की है कि वे भव्य रूप से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में सम्मलित हों और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। .


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *