भिलाई-चरोदा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगरीय निकाय भिलाई-चरोदा की संगठनात्मक बैठक मंगल भवन, चरोदा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि माननीय पवन साय जी, प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा रहे। कार्यक्रम में माननीय विजय बघेल जी, सांसद दुर्ग लोकसभा, माननीय पुरुषोत्तम देवांगन जी, जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई, माननीय जगन्नाथ पाणिग्रही जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी, माननीय रामजी भारती जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी दुर्ग, माननीय भूपेंद्र सवन्नी जी, नगरीय निकाय संभाग दुर्ग चुनाव प्रभारी एवं अध्यक्ष क्रेडा, माननीय नीलू शर्मा जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं जिला भिलाई चुनाव प्रभारी, माननीय सूर्यप्रकाश राठौर जी, सभापति नगर निगम रायपुर, माननीय अखिलेश सोनी जी, चुनाव सह प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय पवन साय जी ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव में विजय के लिए संगठन की रणनीति, बूथ स्तर की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए “हम जीतेंगे, हमन जीतबो” का जोशीला नारा दिया। उनके इस आह्वान से पूरा मंगल भवन कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से गूंज उठा।
बैठक में माननीय मनीष अग्रवाल जी, महामंत्री जिला भाजपा भिलाई, श्रीमती सुषमा जेठानी जी, अध्यक्ष सिंधी अकादमी एवं महामंत्री भाजपा, बिजेंद्र सिंह जी चरोदा मंडल प्रभारी मनोज तिवारी जी भिलाई 03 मंडल प्रभारी श्री गौरीशंकर जी, मंडल अध्यक्ष भाजपा चरोदा, श्री वरुण यादव जी, मंडल अध्यक्ष भाजपा भिलाई-03, रामखिलावन वर्मा जी नेता प्रतिपक्ष,चंद्रप्रकाश पांडे जी उप नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर जी, महामंत्री चरोदा मंडल, श्री राजेश मौर्य जी, महामंत्री चरोदा मंडल, श्री श्यामसुंदर जायसवाल जी, महामंत्री भिलाई-03 मंडल एवं श्री समीर अग्रवाल जी, महामंत्री भिलाई-03 मंडल सहित नगर निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को गति देने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण रहा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
“हम जीतेंगे, हमन जीतबो” के संकल्प के साथ बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।