भिलाई। शासन के आदेशानुसार आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भिलाई में श्रद्धा, उत्साह एवं जनभागीदारी का भव्य दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत बैकुंठ धाम तालाब में 1.25 लाख आशीर्वाद के दीयों से दीप प्रज्ज्वलित किए गए, वहीं सिविक सेंटर में भी वृहत पैमाने पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजारों दीपों की रोशनी से शहर भव्य और वातावरण आकर्षक नजर आया।
इस अवसर पर विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, सहित पार्षद लक्ष्मी दिवाकर, विनोद सिंह, प्रियंका साहू, एन शैलजा, स्मिता दौड़के, वीणा चंद्राकर एवं गिरजा बंछोर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शहरवासी भी शामिल हुए।
बैकुंठ धाम तालाब परिसर में एक साथ बड़ी संख्या आशीर्वाद के दिया के रूप में दीप प्रज्ज्वलित किए जाने से पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
वहीं सिविक सेंटर अर्जुन रथ उद्यान में सांसद विजय बघेल, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, आयुक्त सुरुचि सिंह, जोन आयुक्त ऐशा लहरे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा एवं जनप्रतिनिधि सहित अन्य शामिल हुये, सिविक सेंटर में वृहत दीप प्रज्ज्वलन ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, सामाजिक एकजुटता और जनभागीदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सेवा संकल्प कार्यक्रम के माध्यम से शहर में सामूहिक सहभागिता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।