कल रात्रि लगभग 9 बजे राजनांदगांव बाईपास स्थित डी-मार्ट के सामने अनुराग कूरियर कंपनी के वाहन क्रमांक CG 10 CD 2598 में रखे सीएनजी टैंकर से गैस रिसाव की सूचना प्राप्त होते ही *पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री विजय अग्रवाल* ने तत्काल सभी थाना एवं यातायात पुलिस टीमों को सक्रिय किया।

नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा से यातायात को डायवर्ट किया गया तथा टैंकर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा घेरा बनाया गया। फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर बुलाकर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए।
पुलिस एवं संबंधित टीमों की त्वरित कार्यवाही से टैंकर को सुरक्षित कर सड़क किनारे किया गया और महज एक घंटे के भीतर मार्ग पर आवागमन पुनः सुचारु करा दिया गया।
इस दौरान उत्पन्न आपात स्थिति में आम नागरिकों, ट्रक चालकों एवं अन्य वाहन चालकों ने भी संयम, सतर्कता एवं समझदारी का परिचय देते हुए पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा उपायों में पूर्ण सहयोग किया तथा दिए गए निर्देशों का पालन किया।
दुर्ग पुलिस की तत्परता, संबंधित एजेंसियों के समन्वय और आमजन के सहयोग से संभावित बड़े हादसे को समय रहते टाला गया।
*दुर्ग पुलिस — नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।*