बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह 


आज बेमेतरा के बेसिक मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात परेड की सलामी ली एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। उनके त्याग और बलिदान को नमन करता हूँ।

कार्यक्रम में विधायक श्री दीपेश साहू जी, पूर्व विधायक श्री अवधेश सिंह चंदेल जी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं जी, एस डी ओपी श्री ओ.पी. एक्का जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव जी, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज जी, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, जी, नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा जी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रेमलता जी सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति संकल्पित होकर सभी स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को नमन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *