बड़ी खबर : स्वास्थ्य कर्मचारियों का हड़ताल खत्म, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद लिया फैसला - Balaji 36 News

बड़ी खबर : स्वास्थ्य कर्मचारियों का हड़ताल खत्म, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद लिया फैसला


रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से मुलाकात के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दिया है। मीटिंग में गैर आर्थिक मांगों पर सहमति बनी है। वहीं आर्थिक मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला। स्वास्थ्य कर्मचारी आज से ही अपने -अपने काम पर लौट जाएंगे।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के 60 हजार कर्मचारी हड़ताल पर थे। आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलकात के बाद हड़ताल खत्म कर दिया है। बैठक में गैर आर्थिक मांगों पर सहमति बनी है। वहीं आर्थिक मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला। बता दें कि 24 सूत्रीय मांगों को लेकर चार जुलाई से नया रायपुर के तूता धरना स्थल पर ये प्रदर्शन कर रहे थे। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेताओं ने बताया कि शासन से बार बार पत्राचार व निवेदन किया किए जा चुका है साथ ही 1 दिवस व 3 दिवस का आकस्मिक अवकाश लेकर धरना- प्रदर्शन भी किया गया और शासन का ध्यान आकर्षण कराया गया।

6 अप्रैल को प्रदेश के लगभग 3000 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तूता धरना स्थल रायपुर में ऐतिसाहिक प्रदर्शन किए इसके बावजूद भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों की मांगों पर शासन ने कोई विचार नहीं किया। इस बात से हताश व विवश होकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने 4 जुलाई से प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिशितकालीन आंदोलन शुरू किया । कर्मचारी लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने, नियमितीकरण, 13 माह का वेतन, 4 लेयर वेतनमान और प्रमोशन, पदनामों में परिवर्तन, भ्रष्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिसकी शिकायत संघ की ओर से की गई है, उसे हटाया जाए। इसके अलावा आयुष विभाग में नई भर्तियों की जगह अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालिक किया जाए। वहीं आज कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलकात के बाद हड़ताल खत्म कर दिया है। और आपने कामों पर लौट गए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *