छग में द्रोणिका का प्रभाव, आज कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत - Balaji 36 News

छग में द्रोणिका का प्रभाव, आज कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत


रायपुर। राज्य में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में किसी ना किसी दिन बारिश हो रही है। बेमौसम बारिश से आम जनता और किसान परेशान है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।

प्रदेश के कुछ स्थानों में  आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अंधड़ चलने के साथ वज्रपात हो सकती है। द्रोणिका के प्रभाव के कारण प्रदेश में बारिश का माहौल बन रहा है। मौसम जानकारों का मानना है कि बादल और बारिश से तापमान में किसी भी प्रकार की कोई गिरावट नहीं होगी।

दोपहर के तापमान में वृद्धी नहीं हो रही

विदर्भ से तमिलनाडु और झारखंड से ओडिशा, आंध्रप्रदेश और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक द्रोणिका बनी हुई है। इन सिस्टम के असर से समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से दोपहर के तापमान में वृद्धी नहीं हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *