डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) में MoU पर हस्ताक्षर किए।

इस MoU का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ प्रदान करना है। इसके अंतर्गत: विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जैसे की नियमित वर्कशॉप, सेमिनार और वेबिनार का आयोजन करना है। साइबर सेल अधिकारियों और रूंगटा कॉलेज के फैकल्टी के द्वारा साइबर कानून, डेटा प्राइवेसी और डिजिटल एथिक्स पर लेक्चर दिया जायेगा। साथ ही साइबर खतरों की पहचान, रिपोर्टिंग मैकेनिज्म और सुरक्षित डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर डेमो क्लासेज का आयोजन किया जायेगा। साइबर सुरक्षा अभियानों, प्रतियोगिताओं और जागरूकता ड्राइव में छात्र एवम छात्राओं की भागीदारी होगी। साइबर सेल अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से रूंगटा कॉलेज के फैकल्टीज को केस स्टडी, रिपोर्ट और शोध: प्रकाशन में सहयोग किया जायेगा।
यह MoU भिलाई में संपन्न हुआ। साइबर सेल भिलाई की ओर से: IPS श्री विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवम संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स की ओर से श्री संजय रुंगटा, चेयरमैन ने हस्ताक्षर किये।
चेयरमैन श्री संजय रुंगटा ने कहा कि यह समझौता हमारे विद्यार्थियों के लिए डिजिटल युग की चुनौतियों को समझने और उनसे निपटने का अवसर है। साइबर सेल भिलाई के साथ मिलकर हम न केवल साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएँगे, बल्कि जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता की सोच भी विकसित करेंगे। मुझे विश्वास है कि यह सहयोग हमारे छात्रों को सुरक्षित और आत्मविश्वासी डिजिटल भविष्य की ओर ले जाएगा। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ साकेत रूंगटा भी उपस्थित थे।