दुर्ग :- पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के अवसर पर आज दुर्ग में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अयूब खान* के नेतृत्व में छोटे स्कूली बच्चों को कॉपी का वितरण किया गया और बच्चों को *मिठाइयाँ बाँटकर* ताम्रध्वज साहू जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को प्रोत्साहित करना था। आयोजकों ने कहा कि ताम्रध्वज साहू जी हमेशा शिक्षा और जनसेवा के लिए प्रेरणा रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा के माध्यम से मनाकर हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला महामंत्री जसवंत गायकवाड, अभिषेक जांगड़े सचिव जिला कांग्रेस दुर्ग, संदीप बख्शी प्रदेश महामंत्री खेल प्रकोष्ठ, श्रीमती वी गुप्ता,पुरुषोत्तम सोनवानी कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ , प्रशांत बख्शी, विजेंदर बंजारे, जितेंद्र नवरंगे, मनोज वर्मा, उमेश वर्मा,स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
*सादर*
अयूब खान
सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी