विधायक ललित चंद्राकर ने डॉ. खूबचंद बघेल की 126वीं जयंती पर किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान


डॉ खूबचंद बघेल विचार और आदर्श आज भी हमें समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कारों से सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं।”

विधायक ललित चंद्राकर

उतई । मंगल भवन, उतई में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, पाटन राज द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल जी की 126वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए।
विधायक ललित चंद्राकर ने डॉ. खूबचंद बघेल जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उद्बोधन देते हुए ललित चंद्राकर ने कहा कि “महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल का जीवन समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वाभिमान, किसान हितों और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए समर्पित था। उन्होंने छत्तीसगढ़ को एक अलग पहचान दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कारों से सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं।”
आगे उन्होंने कहा “समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं है, यह आने वाली पीढ़ियों को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। डॉ. खूबचंद बघेल ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार माना था। आज हम सभी का दायित्व है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर बच्चों को उच्च शिक्षा और अच्छे संस्कार दें।”

कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. खूबचंद बघेल के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *