रायपुर-बिलासपुर रेल यात्रियों के लिए राहत: 23 जुलाई को यथावत चलेंगी 4 रद्द मेमू ट्रेनें


रायपुर – रायपुर रेल मंडल से दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया था। लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रद्द की गई ट्रेनों में से 4 प्रमुख मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 23 जुलाई को यथावत रखने का फैसला किया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत विकास और आधुनिकीकरण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए एनआई कार्य किया जा रहा है।

इस कार्य के चलते कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ था, लेकिन दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की सहूलियत के लिए रेलवे ने 23 जुलाई 2026 को चार मेमू गाड़ियों को रिस्टोर (पुनः बहाल) कर दिया है।

रिस्टोर होने वाली गाडियां :-

 दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर निर्धारित समय अनुसार चलेगी।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर निर्धारित समय अनुसार चलेगी।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68733 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर निर्धारित समय अनुसार चलेगी। दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर निर्धारित समय अनुसार चलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *