रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

मंत्रिपरिषद की इस बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों के साथ-साथ विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और नई योजनाओं को लेकर अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। सभी मंत्रिगण बैठक में शामिल हैं।
बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी जल्द ही आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी। माना जा रहा है कि प्रदेश के विकास और आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर आज मुहर लग सकती है।