https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर : CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में BJP का चुनावी अभियान तेज हो गई है, कई बड़े नेताओं का प्रदेश में आना-जाना लगा हुआ है. इसी बीच चुनाव को ध्यान में रखते हुए 14 जुलाई को एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) छत्तीसगढ़ आएंगे. जहां वे संगठन की बैठक लेंगे. इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे.
जानकारी के अनुसार, अमित शाह ने सभी विधानसभा की रिपोर्ट मांगी है. साथ ही बीजेपी कहां कमजोर है और कहां मजबूत इसकी भी रिपोर्ट मांगी है. वहीं विधानसभाओं के मुद्दे भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे.
वहीं हाल ही में अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे. जहां उन्होंने प्रदेश के दिग्गज नेताओं की मीटिंग ली थी. इस मीटिंग में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई थी.