
मैत्री विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिसाली में सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था की अध्यक्षा श्रीमती राजम सुधाकरन थी। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों के स्वागत में “नन्हा वनस्पति” प्रदान कर किया गया । साक्षात्कार द्वारा चयनित विद्यार्थी पदाधिकारियों में स्कूल कैप्टंस, हाउस कैप्टंस और डिसिप्लिन कैप्टंस को अलंकृत कर शपथ दिलाया गया । स्कूल हेड ब्वॉय “ अनिर्बान मुखर्जी 12 वी ” , हेड गर्ल ” माही चंद्रा 12 वीं“ वाइस हेड बॉय “ गौरव वारिवेय 12 वीं “और वॉइस हेड गर्ल ” रानी पटेल 11 वीं “ को अतिथियों द्वारा बैच और शेस पहनाया गया तथा विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ सजीता थंबी ने पदाधिकारियों को पद की प्रतिष्ठा बनाए रखनेऔर विद्यालय के प्रति कर्त्तव्य निर्वाह के लिए शपथ दिलाया। विद्यालय की उप प्राचार्या डॉ बीना सजीव ने हाउस कैप्टंस को हाउस की जिम्मेदारी और प्रतिस्पर्धाओं के लिए अग्रणी रहते हुए कार्य करने के लिए शपथ दिलाई। प्रधान अध्यापिका श्रीमती निशी साजन ने डिसिप्लिन कैप्टंस को विद्यालय अनुशासन में अहम भूमिका निभाने के लिए शपथ ग्रहण कराया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक एवम प्राचार्या डॉ सजीता थंबी ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय के इस गरिमामय अवसर पर सभी कैप्टंस को शुभकामनाएं दी और कहा कि विद्यार्थियों को सकारात्मक विचार के साथ सकारात्मक भूमिका निभाने की जरूरत है। अपनी क्षमता के अनुसार समर्पण भाव से विद्यालय की ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करना है। विद्यालय की संस्कृति और नियमों पालन करते हुए स्वस्थ वातावरण निर्मित कर अपने व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करें । सभी प्रतियोगियों में भागीदारी निभाकर विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के सहभागी बने।
प्रबंधक श्रीमान एस सजीव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को शैक्षिक गतिविधियों में, वक़्त की पाबंदी में, अन्य प्रतियोगिताओं में एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। एक साथ मिलकर काम करना चाहिए तभी सफलता का श्रेय भी सभी को जाता है।
प्रबंधक श्रीमान एस साजन ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो पद मिला है उसे पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और कठिन परिश्रम से निभाने की जरूरत है। आप का भविष्य स्पष्ट है कि आप समाज के भावी नागरिक और देश के भावी नेतृत्व है।
स्कूल हेड ब्वॉय और हेड गर्ल ने विद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए अपने अपने विचार प्रस्तुत किये और विद्यालय द्वारा प्रदत्त उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करने की बात कही।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती राजम सुधाकरण , संस्था के प्रबंधक बंधु श्रीमान एस सजीव एवम एस साजन , विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ सजीता थंबी , उपप्राचार्या डॉ बीना सजीव , प्रधान अध्यापिका श्रीमती निशी साजन और विद्यालय परिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती एम कविता और बिंदु रामदास ने किया।