ग्राम औरी में अमृत सरोवर का लोकार्पण, सांसद विजय बघेल ने कहा – जल संरक्षण से समृद्ध होगा गांव और भविष्य


पाटन। दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल के अथक सहयोग एवं सतत प्रयासों से ग्राम औरी (पाटन) में लगभग साढ़े तीन एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित अमृत सरोवर का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। लगभग 3 करोड़ लीटर जल संग्रहण क्षमता वाला यह अमृत सरोवर जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आज ग्राम औरी की नई पहचान बन चुका है। सरोवर की भव्य संरचना तथा तट पर स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर आस्था, संस्कृति और आधुनिक विकास का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे। इस अवसर पर संजय बघेल, कीर्ति नायक, कमलेश वर्मा, नीलम चंद्राकर, कस्तूरी बंजारे, पवन शर्मा, तृप्ति चंद्राकर, भागचंद जैन, राजा पाठक, राजेश चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, संदीप चंद्राकर तथा ग्राम सरपंच कलेन्द्री मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
लोकार्पण के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ वरुण पूजा महायज्ञ संपन्न हुआ। सांसद विजय बघेल अपनी धर्मपत्नी रजनी बघेल, पुत्र सौरभ बघेल, पुत्रवधू पल्लवी बघेल, पुत्री प्रतीक्षा बघेल एवं दामाद अनंत उपाध्याय के साथ यज्ञ में शामिल हुए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा और जनकल्याण की कामना की।
अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत सरोवर योजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के साथ गांवों को जल-संपन्न बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी एक ऐतिहासिक क्षण के साक्षी हैं। पहले गांवों के तालाब ही पेयजल और जीवन का प्रमुख आधार होते थे। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन जल संरक्षण का महत्व कभी कम नहीं हुआ। यह अमृत सरोवर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा का आधार बनेगा।
सांसद विजय बघेल ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, संचेती फाउंडेशन (सेवा, समर्पण, सत्कर्म) एवं SMS Limited (Implementing Agency) के सहयोग से यह कार्य मात्र एक माह के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि यदि यही कार्य पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया से कराया जाता तो इसकी लागत एक करोड़ रुपये से अधिक आती। उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं संस्थाओं को अपने निवास पर आमंत्रित कर इस कार्य की रूपरेखा बनाई गई। संचेती फाऊंडेशन एवं एस मेस लिमिटेड के सहयोग से इस कार्य में लिलेश देशमुख, राघवेन्द्र, राजेश सिंह, भूपेंद्र यादव, अजय पाणीकर तथा देवेंद्र यादव सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम सरपंच कलेन्द्री मानिकपुरी ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित संस्था आर्टकॉम के “हर आंगन एक पेड़” अभियान के तहत संचालक निशु पाण्डेय एवं उनकी टीम के साथ ग्राम औरी के अमृत सरोवर में वृक्षारोपण कार्य किया तत्पश्चात औरी गांव के जनप्रतिनिधि ने सांसद विजय बघेल जी के साथ मुक्तिधाम परिसर में पीपल, बरगद, नीम एवं आम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। सांसद विजय बघेल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में राजेश वर्मा, पन्ना चंद्राकर, सचिन चंद्राकर, राजू साहू, चेतन चंद्राकर, कमलेश साहू, चंचल यादव, अजीत चंद्राकर, कुलदीप बैसवाड़े, डॉ. आलोक पाल, राजू सोनकर, शुभम शर्मा, अरविंद पाल, गोपाल कृष्ण वर्मा, राजकुमार चंद्राकर, रामकुमार धनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *