एम.जी.एम सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर 6. भिलाई नगर के स्कूल प्रागंण में आज दिनांक 09-07-2026 को छात्र-परिषद अलंकरण (शपथ) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मैनेजर बिशप हिज़ ग्रेस अलेक्सियोस मार यूसेबियस (एम.जी. एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 6, भिलाई), अतिथि – स्कूल वाईस प्रेसिडेंट रेव्ह फादर कोरेस्कोपा शाजी एम. बेबी, असिस्टेंट विकार रेव्ह फादर सुबिन के. डेनियल, कॉरस्पोंडेंट सुरेश जेकब, प्राचार्य रेव्ह. फादर जेम्स गीवर्गीस, हेड मिस्ट्रेस एलिजाबेथ अनिता राजन (प्रथम पाली), और सोमी सजीव (द्वितीय पाली), अकादमिक इंचार्ज मीनू जेकब, प्री-प्राइमरी इंचार्ज एस.जीना, शाला एवं चर्च प्रबंधन समिति के सदस्य टी. एस. डेनियल, भावेश सैम, साजन के. चेरियन , राजन वर्गीस एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। मैनेजर बिशप हिज़ ग्रेस अलेक्सियोस मार यूसेबियस ने छात्र परिषद के समस्त छात्रों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ शालेय प्रार्थना से किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा छत्तीसगढ़ी राज्य गीत की प्रस्तुति दी गई | इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण शाला की छात्रा डिप्यूटी हेड गर्ल सान्वी तिवारी (XI.HUM) के द्वारा दिया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया |
कार्यक्रम के अगले चरण में गणमान्य अतिथियों द्वारा छात्र परिषद के सदस्यों को बैच एवं शैशे प्रदान किया | जिसके उपरान्त छात्र परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में छात्र परिषद के सभी सदस्यों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें उनके कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी, सहयोगात्मकता, मानवीयता और नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अपने दिए हुए जिम्मेदारियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा करने का सन्देश दिया | मुख्य अतिथि एवं शाला प्राचार्य के कर कमलों से श्रेयांश गौतम (कक्षा 10वीं) को साइंस ओलम्पियाड में स्वर्ण पदक एवं 5000 नगद राशि प्राप्त करने की उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दी गई | शाला के छात्राओं के द्वारा प्रेरक गीत गाए गए | शाला के प्राचार्य रेव्ह. फादर जेम्स गीवर्गीस ने अपने अभिभाषण में छात्र परिषद के सभी सदस्यों को दिए गए जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी ,अनुशासन, पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने पर ज़ोर दिया |
इसी कड़ी में हेड बॉय शुभम अग्रवाल (XII.CIP.3), और हेड गर्ल – तनिष्ठा सान्याल (XII.CIP.2) ने अपने उद्बोधन में दी गई जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही। शाला के छात्राओं के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया | सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन शाला के छात्र शिनोय उम्मन (XII.CS.1) और सेजल दुबे (XII.BIO.IP) के द्वारा किया गया |
कार्यक्रम के इस सफल आयोजन में समन्वयक मेरी साजन एवं शाजी चाको की महती भूमिका रही |
छात्र परिषद में पदस्थ छात्र मुख्य तौर पर –
प्रथम पाली से – हेड बॉय शुभम अग्रवाल (XII.CIP.3), हेड गर्ल – तनिष्ठा सान्याल (XII.CIP.2), डिप्यूटी हेड बॉय वरदान जैन (XI.BIO.IP), डिप्यूटी हेड गर्ल – सान्वी तिवारी (XI.HUM) |
द्वितीय पाली से – डिप्यूटी हेड ब्वाय – ईशान पी. बिजित (VII.I), डिप्यूटी हेड गर्ल – आलिया परवेज़ (VII.M),
प्री. प्राईमरी विंग से – डिप्यूटी हेड ब्वाय – जसराज सिंह अतवाल (KG.2.F), डिप्यूटी हेड गर्ल – दैविना यादव (KG.2.F)
कार्यक्रम के अंत में डिप्यूटी हेड बॉय वरदान जैन (XI.BIO.IP), द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
