रायपुर। राजधानी रायपुर के व्यापारिक और अधोसंरचना विकास में आज एक और बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल (CGHB) द्वारा नवनिर्मित ‘थोक बाज़ार, डूमरतराई फेस-2’ का आज भव्य नामकरण एवं लोकार्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

यह गरिमामयी कार्यक्रम आज यानी 8 जुलाई 2026 (बुधवार) को शाम ठीक 7:30 बजे से डूमरतराई फेस-2 परिसर में शुरू होगा। गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस नए फेस के शुरू होने से रायपुर और आसपास के थोक व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएं और बड़ा स्पेस मिलेगा, जिससे शहर के भीतर का ट्रैफिक दबाव कम होगा और व्यापार सुव्यवस्थित होगा।