ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,33 अधिकारियों के तबादले,देखे आदेश…!! - Balaji 36 News

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,33 अधिकारियों के तबादले,देखे आदेश…!!


रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) सहित कुल 33 अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जनपद पंचायतों में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, क्षेत्र संयोजकों, सहायक संचालकों तथा अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरण सूची में गरियाबंद, नारायणपुर, कोरबा, जशपुर, बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, सरगुजा, सुकमा, धमतरी, बीजापुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *