CM विष्णुदेव साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार के तहत नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के माध्यम से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने अपनी पोस्ट में लिखा, “भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी पदाधिकारी संगठन की सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूती देंगी। मुख्यमंत्री ने सभी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *