छत्तीसगढ़ की कला और प्रकृति के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम के अभियान "हर आंगन एक पेड़" का संकल्प हर रविवार वृक्षारोपण - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ की कला और प्रकृति के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम के अभियान “हर आंगन एक पेड़” का संकल्प हर रविवार वृक्षारोपण


एवं पौधो का वितरण कर आमजन मानस तक संदेश पहुँचाना की ऑक्सीजन हैं तो हम है और ऑक्सीजन हम सभी को पेड़ पौधों
के माध्यम से ही प्राप्त हो सकते हैं अतः हर आँगन एक पेड़ लगाये
और शुद्ध ऑक्सीजन पाये 

भिलाई :- आज इस अभियान के संदर्भ में सुपेला चौक में आर्टकॉम संचालक निशु पांडेय द्वारा दिये नारे “हर आंगन एक पेड़” को चरितार्थ करतें हुये भिलाई के कई समाज के नेतृत्व कर्ता के साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में भिलाई की जनता को 300
फलदार व आयुर्वेदिक पौधों का निशुल्क वितरण किया गया l
चुकी यह वितरण सुपेला चौक में किया गया तो सर्व प्रथम दुर्ग सांसद विजय बघेल के आह्वान पर उन्ही के कर कमलो से उन जिम्मेदार नागरिकों को सम्मान स्वरूप पौधे दिये गये जिन्होंने हेलमेट लगाये और सीटबेल्ट का उपयोग किया था l इस अवसर पर सर्व समाज के सभी नेतृत्व कर्ता के हाथों से भी पौधों का वितरण किया गया l अमिताभ भट्टाचार्या ने
सुपेला चौक में बाधित हो रहें ट्रेफिक
को दुरुस्त करने भिलाई पुलिस को
धन्यवाद ज्ञापित किया l
आज इस अवसर पर उपस्थित भिलाई के गणमान्य नागरिकों द्वारा कहाँ गया संस्था संचालक निशु पाण्डेय के नेतृत्व में हर आँगन एक पेड़ अभियान एवं हर आँगन एक हार्वेस्टिंग का संदेश आज सिर्फ भिलाई या छत्तीसगढ़ तक सिमित नहीं बल्कि देश के हर हिस्से तक पहुंच रहा हैं और यह विचार भिलाई से उपजा यह हमारे लिये गर्व का विषय है l
इस दौरान पौध वितरण में करमजीत सिंह संरक्षक , शंकर लाल देवांगन, सिक्ख समाज के सभी पदाधिकारी गण, सुदीप अग्रवाल राजीव अग्रवाल , पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, ओम यादव , प्रमोद सिंह ,शारदा गुप्ता ,गुरुनाम सिंह अध्यक्ष “हर आंगन एक पेड़” मिडिया सलाहकार अमिताभ भट्टाचार्य, बृजमोहन उपाध्याय,संजय तिवारी,श्रीनिवास खेड़िया,संजय खंडेलवाल रजनीकांत अग्रवाल श्रीकांत ताम्रकार,प्रभुनाथ बैठा, संगम अग्रवाल,लीलेश देशमुख,
अजय पाणिग्रही, बंटी नाहर श्रीनिवास मिश्रा,रविन्द्र देवांगन भास्कर तिवारी एवं संस्था संचालक निशु पाण्डेय के साथ जिले के कई सम्माननीय जन उपस्थित थे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *