भिलाई :- शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 भिलाई नगर की कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी व भारतीय लाठी चालन के छात्र निवेध कश्यप को भूटान में ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ इंडिया भूटान द्वारा आयोजित तीसरा साउथ एशियन गेम्स टूर्नामेंट में ‘ भारतीय युद्ध लाठी चालान’ के लिए कांस्य पदक एवं ‘मुक्त हस्त लाठी’ चालन में रजत पदक प्राप्त करने पर दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । रिश्ते में नाना होने और क्षेत्र के सांसद होने की दृष्टि से निवेध की भारतीय साहसिक खेल व लाठी चालन में सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे इसे जारी रखने की भी प्रेरणा दी। अपने लाठी प्रदर्शन के दरमियान प्रशिक्षक डोमिनिक प्रियर्स के मार्गदर्शन में भारतीय हिन्दी शब्दों का उपयोग करते हुए लाठी चालन में खिलाड़ी को प्रवेश करने,खेल आरंभ करने, ठहरने अयोग्य होने पर बाहर जाने, निर्णय देने, अंकों का वाचन भी हिंदी में किया गया। छात्र निवेध कश्यप विगत पांच वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए जिले, राज्य व भारत के बाहर की प्रतियोगिताओं में निरंतर सहभागिता की है। इस सफलता के लिए उनकी माता निशि कश्यप, नानी रत्ना वर्मा, प्रशिक्षक डोमिनिक प्रियर्स नेशनल ताइक्वांडो सेल्फ डिफेंस एकेडमी चरोदा भिलाई, लोक संस्कृति कर्मी राम कुमार वर्मा सहित समाजसेवी रजनी बघेल, पूर्व पार्षद मोरिद बलदाऊ वर्मा, देवाशीश बघेल, देहुती बघेल , माया वर्मा, उत्तम कश्यप, पोषण वर्मा, प्रकाश यादव, खूबचंद वर्मा, स्कूल के प्राचार्य विपिन देशमुख, ललित जैन व शिक्षकों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
