Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट - Balaji 36 News

Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट


गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ 60 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार थाना गरियाबंद में पदस्थ आरक्षकों को जिले के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा।

तबादला सूची में अमलीपदर, छुरा, देवभोग, फिंगेश्वर, मैनपुर, पाण्डुका और राजिम थाने के साथ ही आरक्षित केंद्र गरियाबंद की विभिन्न शाखाओं में पदस्थापना दी गई है। सबसे अधिक आरक्षकों की तैनाती छुरा, देवभोग, फिंगेश्वर और राजिम थाना क्षेत्रों में की गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 2801/2026 के अनुसार सभी स्थानांतरित आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश 24 जून 2026 को जारी किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *