भिलाई महिला समाज ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - Balaji 36 News

भिलाई महिला समाज ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


रानी कुंभकार ने सिखाई अनेक योग विधियां व योगासन

सेक्टर 8 क्लब मे हुआ योग दिवस का आयोजन, स्वादिष्ट व्यंजनो के साथ खेले गये हाउजी सहित अनेक गेम

भिलाई महिला समाज द्वारा सेक्टर 8 क्लब मे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमे भिलाई महिला समाज की अनेक पदाधिकारियो व सदस्यो ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्लब की सदस्य रानी कुम्भकार ने सभी क्लब सदस्यों को योगासन, एवं ध्यान केंद्रित करने वाली अनेक विधियां सिखाई।इसके पश्चात क्लब की अन्य सदस्यो सुजाता कुसरे, शोभा बाजपेई, आशा कुसरे, इंदू नागले द्वारा, अलग अलग योगासन सिखाये गए, एवं एक समूह जिसमे नीतू खत्री, नीलिमा साहू रश्मी आगड़कर, सितारा यादव, ने नृत्य के माध्यम से योगासन दिखाये-सिखाये एवं योग करने के क्या फायदे है वो भी बताये।इसके साथ ही क्लब की तरफ से बम्पर प्राइज हाऊजी खिलाई गई, एवं लजीज गरमा गर्म नाश्ते का प्रबंध भी किया गया था जिसका सभी ने लुत्फ उठाया इसके साथ ही मसाला यूनिट से क्लब के सदस्यो ने खूब खरीददारी भी की इस प्रकार अंत मे बम्पर हाऊजी के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया एवं जिन सदस्यो ने योगासन सिखाए एवं दिखाये उन्हे भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारती खांडेकर ज्वाइंट सेक्रेटरी ने किया उन्होने कहा की 21 जून उत्तरी गोलार्ध मे साल का सबसे लम्बा दिन होता है , उत्तरी गोलार्ध मे 90 % आबादी निवास करती है उत्तरी गोलार्ध मे पूरा का पूरा यूरोप, एशिया का अधिकांश भाग, अफ्रीका महाद्वीप का कुछ हिस्सा, भारत चीन, रूस संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा,आदि देश शामिल होते है। उन्होने कहा कि योग करने से शरीर लचीला रहता है और इससे रोगप्रतिरोधक क्षमता बढती है, इसलिए सभी भारतीयो को योगा अपनाया जाना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *