https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर. छत्तीसगढ़ के एक लाख से ज्यादा संविदा, दैनिक वेतनभोगी और अनियमित कर्मचारियों को आज कैबिनेट की बैठक में नियमितीकरण की सौगात मिल सकती है।सीएम हाउस में गुरुवार को सुबह 11 बजे सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी. डिप्टी सीएम के रूप में टीएस सिंहदेव की नियुक्ति के बाद यह पहली बैठक है. कैबिनेट की बैठक पर राज्य के कर्मचारियों और युवाओं के साथ सभी वर्ग की नजर है, क्योंकि राज्य सरकार नियमितीकरण के मुद्दे पर फैसला कर सकती है. कैबिनेट में पहले अनुपूरक बजट की मंजूरी दी जाएगी. पहला अनुपूरक बजट तीन करोड़ के आसपास के होने का अनुमान है. इसमें नियमितीकरण और कर्मचारियों के महंगाई व गृह भाड़ा भत्ते के लिए प्रावधान हो सकता है. इसके अलावा संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल सकती है।