प्रारम्भ हुआ श्री ब्रिज मोहन
उपाध्याय जी के स्कूल हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल से हुआ l
आज पौधरोपण के पहले
हैरिटेज इंटरनेशनल के
1300 छात्र छात्राओं ने
40 शिक्षक गण ने
आर्टकॉम के अभियान
“हर आँगन एक पेड़” का समर्थन करतें हुये अपने आँगन एक पेड़ माँ के नाम लगाने एवं उस पौधे को तीन वर्ष सहेजने का भी प्रण लिया है l
सांसद विजय बघेल द्वारा बच्चों को दिये वोत के पश्चात् स्कूल प्रांगण में नीम,पीपल,कटहल,आम,
गुलमोहर एवं अन्य पौधे सहित
अन्य पौधों का रोपण किया गया l
आर्टकॉम कला,पर्यावरण एवं अपने सामाजिक दायित्व हेतु निरंतर कार्य
कर रही है उसी के तहत आज
पूर्णतः नशा छोड़ने वाले राजेश अग्रवाल का आर्टकॉम की तरफ से बृजमोहन उपाध्याय एवं करमजीत सिंह कर कमलों से प्रमाण पत्र
सम्मान स्वरूप दीया गया l साथ ही आज हैरिटेज स्कूल के शिक्षकों संग
संस्था संचालक निशु पाण्डेय द्वारा लिखित एवं निर्देशित हिंदी लघु फ़िल्म सरदारा दिखाई गयी जिसके मुख्य पात्र सरदारा (करमजीत सिंह) का अभिनय एवं सम्पूर्ण फ़िल्म द्वारा दीया गया पैसों के पिछे न भागने का सामाजिक संदेश ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया और दर्शक द्वारा सरदारा फ़िल्म को हर स्कूल कॉलेज के साथ सिनेमा घरों में दिखाने की माँग की गयी l आज के इस आर्टकॉम के क्रमबद्ध आयोजन में सांसद विजय बघेल,नरेंद्र बंछोर , करमजीत सिंह,डॉ रमेश श्रीवास्तव,
बृजमोहन उपाध्याय,सुधीर बंसल,कल्पना स्वामी,संगम अग्रवाल, अमिताभ भट्टचार्य, शारदा गुप्ता,विनोद उपाध्याय, राजेश अग्रवाल,संतोष जायसवाल,र जनीकांत अग्रवाल,
सूर्यकांत पाण्डेय,सी पी सिंह श्री राम,रविंद्र देवांगन,दशरथ भोई एवं संस्था संचालक निशु पाण्डेय के साथ हैरिटेज स्कूल के शिक्षक गण एवं सहयोगी गण उपस्थित थे l
