सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई, में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, सीमित सीटों के कारण विद्यार्थियों में उत्साह - Balaji 36 News

सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई, में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, सीमित सीटों के कारण विद्यार्थियों में उत्साह


क्षेत्र के अग्रणी एवं प्रतिष्ठित महाविद्यालय, सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक (बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी., बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.ए.जे.एम.सी., बी.एड.) एवं स्नातकोत्तर (एम.ए. – अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और एम.एससी. – वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित, बायोटेक, माइक्रोबायोलाजी, आई.टी., भौतिक शास्त्र, कंप्युटर विज्ञान, प्राणीशास्त्र, पी.जी.डी.सी.ए. एवं पी.जी.डी.पी.जी.सी.) कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी प्राध्यापक तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के कारण यह संस्थान विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। 42 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाला यह महाविद्यालय आज भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और श्रेष्ठ परिणामों के लिए क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में सर्वाधिक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में इस महाविद्यालय के छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही है, जिससे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का पता चलता है।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल खुल चुका है और प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र ही विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीयन (रेजिस्ट्रैशन) कराकर महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते है। महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की स्थान सीमित हैं, इसलिए सीटें भरने से पूर्व प्रवेश लेना विद्यार्थियों के हित में होगा।
प्रवेश के लिए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सीमित सीटों के कारण प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर यथाशीघ्र प्रवेश लें, ताकि उन्हें अपने पसंदीदा विषय एवं पाठ्यक्रम में प्रवेश का अवसर प्राप्त हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *