CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही गर्मी ने दिखाया असर, स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्र हुआ बेहोश - Balaji 36 News

CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही गर्मी ने दिखाया असर, स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्र हुआ बेहोश


दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज से शासकीय और निजी स्कूल खुल चुके हैं। स्कूल खुलने के पहले ही दिन भीषण गर्मी और उमस ने बच्चों की सेहत पर असर दिखाना शुरू कर दिया। दुर्ग के जेआरडी स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान एक छात्र अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक सुबह सभी छात्र रोज की तरह असेंबली में खड़े थे। इसी दौरान तेज गर्मी और उमस के बीच एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। छात्र को गिरता देख शिक्षक और स्कूल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार दिया। हालत को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने बिना देरी किए छात्र को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और छात्र की स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से छात्र की हालत अब स्थिर है और उसे निगरानी में रखा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *