मां वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा भव्य भोजपुरी नाइट का आयोजन, सांसद विजय बघेल का हुआ सम्मान - Balaji 36 News

मां वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा भव्य भोजपुरी नाइट का आयोजन, सांसद विजय बघेल का हुआ सम्मान


भिलाई। श्री राम चौक, खुर्शीपार भिलाई में मां वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा भव्य भोजपुरी नाइट एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। इस अवसर पर समिति के आयोजक विशाल सिंह ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का मां वैष्णो देवी की पावन चुनरी ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायक अरविन्द अकेला (कल्लू), गायिका शिवानी सिंह एवं आयुष चौधरी ने मां वैष्णो देवी की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन एवं गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति और उत्साह से सराबोर यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा, जहां श्रद्धालु माता के जयकारों और भजनों में झूमते रहे।
सांसद विजय बघेल ने आयोजन समिति को इस सफल एवं भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने मां वैष्णो देवी से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पार्षद विनोद सिंह, तेज बहादुर सिंह, रविन्द्र सिंह , योगेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *