अहिवारा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा अपने व्यस्त जनसंपर्क एवं क्षेत्रीय प्रवास के दौरान महंत डॉ. लीलाधर दास जी के निवास पहुंचे। अवसर था उनके सुपुत्र श्री सुकृत साहू के जन्मदिन समारोह का, जहां दोनों जनप्रतिनिधियों ने सुकृत साहू को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर महंत डॉ. लीलाधर दास जी ने सांसद विजय बघेल एवं विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का असम राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक राजकीय फूलाम गमछा भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। महंत जी ने दोनों जनप्रतिनिधियों के जनसेवा, विकास कार्यों एवं क्षेत्र की उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि समाज में संस्कार, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को सहेजने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने सुकृत साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर प्रगति करने का आशीर्वाद दिया।
जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सतीश साहू (विधायक प्रतिनिधि), नटवर ताम्रकार (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद), रामकुमार धनकर (अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति), प्रवेश शर्मा, शुभम ताम्रकार, अनुज साहू (पार्षद), श्रीमती ममता जंघेल, लोकेश्वरी साहू सहित सैकड़ों मित्रगण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने सुकृत साहू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सामाजिक सौहार्द एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा। उपस्थित अतिथियों ने सुकृत साहू के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
