दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में समपार फाटक जागरूकता अभियान के अवसर पर वाकाथन - नुक्कड़ नाटक का आयोजन - Balaji 36 News

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में समपार फाटक जागरूकता अभियान के अवसर पर वाकाथन – नुक्कड़ नाटक का आयोजन


मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के नेतृत्व में वाकाथन

“अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) दिवस के अवसर पर सघन जागरुकता अभियान”

रायपुर- 09 जून, 2026

अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर दिनांक 06.06.2026 से 12.06.2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दिनांक 09.06.26 को दयानंद, मंडल रेल प्रबंधक/रायपुर के नेतृत्व में वाकाथन का आयोजन किया गया, जो मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से शुरु होकर समपार फाटक क्रमांक -417 पर बैनर लगाकर एवं पामपलेट बाटकर तथा इसी समपार फाटक पर स्काउट एवं गाइड के बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया गया तथा कार्यालय का मुख्य द्वार पर संपन्न हुआ। इस वाकाथन में मंडल रेल प्रबंधक/रायपुर के साथ साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक/ रायपुर , वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर तथा अन्य शाखा अधिकारी एवं मंडल के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर जनमानस के ध्यानाकर्षक हेतु श्री निशांत मुदलियार के नेतृत्व में स्काउट एवं गाइड के द्वारा समपार फाटक क्रमांक – 417 (खमतराई फाटक) पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारी , संरक्षा सलाहकार, सिविल डिफेंस वोलैंटियर, स्काउट गाईड, आरपीएफ एवं अन्य कर्मचारी को मिलाकर कुल 180 लोगों ने भाग लिया ।

दिनांक 08.06.26 को संरक्षा अधिकारियों एवं सलाहकारों, सिविल डिफेंस वोलैंटियर एवं स्काउट गाईड के द्वारा विभिन्नन समपार फाटकों जैसे सेरीखेङी गेट(समपार फाटक-RV-20), जोरा गेट (समपार फाटक-RV-10), स्टेडियम गेट(समपार फाटक-RV-17), ओटगन गेट (समपार फाटक-375), दगोरी गेट, चैनगंज गेट (समपार फाटक DD-33), खापरी गेट (समपार फाटक-DD-46), बाघमारा गेट(समपार फाटक-DD-48) तथा दुर्ग, मंदिरहसौद, लखोली, दगोरी, बालोद, निपनियां, सिकोसा एवं लाटाबोर स्टेशन तथा दगोरी मार्केट एरिया एवं पेट्रोल पंप तथा ट्रेन क्रमांक- 68760, 58203, 78815 में जाकर लोगों को पॉमप्लेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर लोगों को फाटक बंद होने पर उसे पार न करने की काउंसलिंग की गई तथा समपार फाटक को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कुल लगभग 960 लोगों की काउंसिलिंग की गई। इस अवसर पर स्काउट गाईड के द्वारा दुर्ग स्टेशन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया साथ में रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी ।

इस अभियान के तहत दिनांक 08/06/26 को संरक्षा सलाहकारों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, संरक्षा विभाग के द्वारा पाम्पलेट बाँटकर, स्लोगन व माईक के माध्यम से राहगीरों को जागृत किया गया। साथ ही समपार फाटक पार करते समय गाडी को धीमा चलाने, सिग्नल हरा होने पर ही आगे बढने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श दिया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *