बाबा रुक्खडनाथ धाम ग्राम नारदा पहुंचे सांसद विजय बघेल, पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना - Balaji 36 News

बाबा रुक्खडनाथ धाम ग्राम नारदा पहुंचे सांसद विजय बघेल, पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना


भिलाई/नारदा। दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel ने ग्राम नारदा स्थित प्रसिद्ध बाबा रुक्खडनाथ धाम पहुंचकर पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
ग्राम नारदा स्थित यह पश्चिममुखी हनुमान मंदिर अपनी विशेष पहचान रखता है। यह मंदिर हिन्दुस्तान का पहला ऐसा मंदिर माना जाता है, जहां भगवान हनुमान जी की प्रतिमा गाय के गोबर से निर्मित है। मंदिर की इस अनूठी विशेषता का उल्लेख प्रसिद्ध कथा वाचक Dhirendra Krishna Shastri ने भी अपनी कथा के दौरान किया था, जिसके बाद इस धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी है।
सांसद विजय बघेल ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए इसकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं गौ-संवर्धन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, ग्राम सरपंच विपिन शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा रुक्खडनाथ धाम एवं पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रदेश एवं देश की उन्नति, सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *